सरगुजा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, ट्रांसपोर्टर संजय सिंह पर जानलेवा हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

अंबिकापुर। ट्रांसपोर्टर संजय सिंह पर हुए जानलेवा हमले और मारपीट मामले में सरगुजा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस घटना में शामिल मुख्य आरोपी वसीम कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस की विशेष टीम और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में वसीम को धरदबोचा गया।

अब तक दो आरोपी गिरफ्तार

इससे पहले, पुलिस ने इस मामले में आरोपी अनुराग राजवाड़े को गिरफ्तार किया था। अब तक इस जघन्य अपराध में शामिल दो आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। गिरफ्तार आरोपी वसीम कुरैशी को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया।

हमले की पूरी घटना

सड़क हादसे के बाद वसीम कुरैशी, मोनू कुरैशी, अनुराग राजवाड़े और आयुष दास ने मिलकर संजय सिंह की बेरहमी से पिटाई की थी। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद अंबिकापुर में हड़कंप मच गया था। वीडियो वायरल होने के बाद आम जनता में आक्रोश फैल गया था।

अन्य आरोपियों की तलाश जारी

फिलहाल, इस मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।

सरगुजा पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!