“राष्ट्र प्रथम, पार्टी द्वितीय और व्यक्ति अंतिम की भावना से कार्य करता है प्रत्येक कार्यकर्ता” – भारत सिंह सिसोदिया
अम्बिकापुर। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर आज प्रातः 9 बजे संकल्प भवन, जिला कार्यालय में गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष के साथ हुई। इस अवसर पर भाजपा सरगुजा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने ध्वजारोहण किया और उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएँ दीं।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री सिसोदिया ने पार्टी के ऐतिहासिक संघर्ष और वैचारिक आधारों को रेखांकित करते हुए कहा, “भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा की भावना से ओतप्रोत एक जनआंदोलन है। पार्टी अंत्योदय के सिद्धांत पर चलते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुँचाने का कार्य करती है।”
उन्होंने भाजपा के पितृपुरुषों पं. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और अटल बिहारी वाजपेयी जी को स्मरण करते हुए कहा कि उनके विचार आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को वैश्विक मंच पर सशक्त राष्ट्र के रूप में उभरता हुआ बताया।
श्री सिसोदिया ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को राष्ट्रवाद, सांस्कृतिक गौरव और सुशासन की भावना से हुई थी, और आज यह विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी बन चुकी है। उन्होंने कहा, “भाजपा का हर कार्यकर्ता ‘राष्ट्र प्रथम, पार्टी द्वितीय और व्यक्ति अंतिम’ की भावना से कार्य करता है। पार्टी का मूल मंत्र – ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास‘ – आज जन-जन का संकल्प बन चुका है।”
कार्यक्रम के पश्चात श्री भारत सिंह सिसोदिया, महापौर मंजूषा भगत, जिला पंचायत अध्यक्षा निरूपा सिंह, सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी और अन्य पार्षदों व कार्यकर्ताओं के साथ मीसा बंदी एवं वरिष्ठ नेता देवश्वर सिंह, पी.आर. कश्यप, काशीराम तिवारी, नागेश मिश्रा एवं करताराम गुप्ता के निवास पहुँचे और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। वरिष्ठजनों ने पार्टी को अपने शुभाशीष प्रदान किए।
कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरपाल सिंह भामरा, अभिमन्यु गुप्ता, मधु चौदहा, आलोक दुबे, विद्यानंद मिश्रा, मनोज गुप्ता, रूपेश दुबे, निलेश सिंह, रविन्द्र गुप्त भारती, अंकित जायसवाल, संदीप सोनी, मयंक जायसवाल, धनंजय मिश्रा, मनोज सोनी, अजय सोनी, माता प्रसाद, उपेंद्र सिंह, सतीश शर्मा, रिंकू वर्मा, वेदांत तिवारी, वीर सोनी, श्वेता गुप्ता, ममता तिवारी, सोनू तिग्गा, नीलम रजवाड़े, प्रियंका चौबे, इंदु नेताम, पूनम सिंह, बबली नेताम, शालिनी सिंह, माया मिश्रा, इंदु गुप्ता, सरिता जायसवाल, अर्चना सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।