आदर्श धान समिति की पेश कर रहे मिशाल

राज्य शासन के निर्देशानुसार इस खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में जिले में धान खरीदी का कार्य निरंतर जारी है। कलेक्टर एस जयवर्धन के मार्गदर्शन में पंजीकृत किसानों से जिले के 54 उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी की जा रही है। सभी उपार्जन केंद्रों में समिति के द्वारा किसानों के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे जिले के किसान प्रसन्न है। गौरतलब है कि किसानों के उपज का वास्तविक मूल्य देने के लिए राज्य शासन द्वारा 3100 प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी का कार्य किया जा रहा है। किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदने और खरीदी केन्द्र में किसानों को मिल रही सुविधाओं से किसान खुश नजर आ रहे है। किसानों से समर्थन मूल्य में खरीदी कर शासन उन्हें आर्थिक रूप से संबल बना रहा है।
जिले के सोनगरा स्थित धान उपार्जन केंद्र आए श्री दशरथ यादव ने बताया कि वे धान लेकर आए हैं, उन्होंने छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 3100 रूपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी करने पर प्रसन्नता जाहिर की है। उन्होंने इसे शासन की बहुत अच्छा योजना बताया, जिससे सभी किसानों को बहुत अच्छा लाभ मिल रहा है। इसके अलावा इस धान उपार्जन केंद्र में धान बेचने आए सोमारसाय बताते हैं कि धान उपार्जन केंद्र में धान लेकर आए हैं। उन्होंने धान उपार्जन केंद्र में समिति द्वारा धान खरीदी को लेकर उपलब्ध सुविधाओं को लेकर खुशी जाहिर की।
धान बेचने में किसानों को नहीं हो रही परेशानी: खरीदी केंद्र में आए किसानों ने कहा कि धान उपार्जन केंद्र सोनगरा में धान खरीदी का काम सुचारू रूप से चल रहा है. धान का सही वजन भी हो रहा है। समिति में किसानों के रुकने, पेयजल सहित चाय नाश्ते का भी उचित प्रबंध समिति प्रबंधक द्वारा किया गया है, जिससे वे काफी प्रसन्न है, जिले के सभी समितियो में ऐसा प्रबंध सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
सोमार साय, कृषक, सोनगरा